राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी राजेश मीणा की अध्यक्षता में 22 मार्च को बिहार दिवस धूमधाम से मनाने के लिए समाहरणालय सभागार में बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उप विकास आयुक्त सारण की अध्यक्षता में बिहार दिवस मनाने के लिए कमिटि बनाने का निदेश दिया। बिहार दिवस के अवसर पर प्रातः काल में मैराथन दौड़ के साथ प्रखंडों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन विकास मेला का भी आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाया जाएगा। स्टॉल में सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। संध्या में एकता भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी सरकारी भवनों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग