नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। तरैया-अमनौर मुख्य पथ के बीच नारायण पुर पंजाब नेशनल बैंक के निकट एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक का उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक गोसी अमनौर गांव के अमित कुमार सिंह के पुत्र 25वर्षीय आलोक कुमार सिंह बताया जाता है। मृतक के शव गांव में आते ही पीड़ित परिजनों के रुंडन कुंदन से पूरा गांव में मातम छा गया।मृतक दो भाई में बड़ा था। सीमेन्ट छड़ का ब्यवसाय से जुड़ा हुआ था।तीन चार वर्ष पूर्व युवक का शादी हुई थी।युवक के शव को देख पत्नी और माँ के चीत्कार मार रोते देख सभी के आँख छलक गए। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व युवक अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर तरैया की तरफ जा रहा था, विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बेलोरो ने बाइक में ठोकर मारते हुए फरार हो गया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिनका उपचार पटना एक निजी अस्पताल में चल रहा था।उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग