राष्ट्रनायक न्यूजप।
कोपा (सारण)। सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र के टड़वा पोंझिया गांव में चल रहे मस्जिद निर्माण कार्य को लेकर विवाद थमने का नाम नही ले रहा है वहीं पुनः आज एक बार फिर बैठक हुआ बैठक में शामिल सारण एसडीएम अरुण कुमार, बीडीओ अंजू कुमारी, सीओ इकबाल अनवर, कोपा थाना अध्यक्ष अजीत कुमार मौजुद रहे। वहीं दूसरी ओर हिंदू पक्ष के लोगों में दिन प्रतिदिन काफ़ी आक्रोश बढ़ते जा रहा है आपको बता दें की आज फिर एक बैठक किया गया। जिसमे उस गांव के लोगों द्वारा तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे है कुछ लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है की मस्जिद जिस जमीन में बन रहा है वह आम गर्मुजरुआ हैं तो कुछ लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है की जब मस्जिद बनेगा तो वहीं बगल के हिंदू के जमीन में मन्दिर भी बनेगा। और भी तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संदर्भ में एसडीएम अरुण कुमार ने मस्जिद निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया और कहा की जॉच के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग