संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिधुत विपत्र बकाया रखने वाले उपभगताओ पर विभाग की पैनी नजर है।जिसकों लेकर बनियापुर में लगातार अभियान चलाकर बिधुत- विच्छेदन की कारवाई की जा रही है। बिधुत एसडीओ धीरज सती और जेई पवन कुमार के नेतृत्व में संबंधित फ्रेंचाइजी एवं मानव बल द्वारा चिन्हित उपभोगताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है। जेई पवन कुमार ने बताया की मार्च महीने में अबतक हरपुर, पिठौरी नंदलाल टोला, पुछरी,कराह आदि जगहों पर 150 से अधिक उपभगताओ का कनेक्शन काटा जा चुका है। जबकि अन्य चिन्हित गांवों में बिधुत विच्छेदन की प्रक्रिया अनवरत जारी है। ऐसे में पदाधिकारी द्वय द्वारा उपभोगताओं से अपील की गई है कि बिधुत-विच्छेदन से बचने के लिये अबिलम्ब अपना बकाया विपत्र जमा करे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग