राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नाबालिक पुत्री के साथ बलात्कार करने के आरोपी पिता को छतीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिस्तों को तार-तार करने वाले कलुयुगी व आरोपी पिता को बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया से गिरफ्तार किया गया है। छतीसगढ़ पुलिस ने कोर्ट में उपस्थित करने के लिए गिरफ्तार पिता को अपने साथ ले गयी है।गिरफ्तार पिता राजेश महतो बताया जाता है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह कई दिनों से गांव में ही रह रहा था। नौ वर्षीय बच्ची के साथ पिता द्वारा किये गए इस कृत्य की प्राथमिकी पीड़ित बच्ची की मां ने दर्ज कराई थी। वह घटना की चश्मदीद गवाह भी थी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मामले को लेकर काफी बवाल मचा था। पुलिस नामजद की गिरफ्तारी के प्रयास में जूटी थी। घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा थाने की है। जहां नामजद पिता अपनी पत्नी रीता महतो और नौ वर्षीय बेटी के साथ रहता था। पत्नी किसी काम को लेकर घर से बाहर गयी थी। जिसका फायदा उठा नामजद ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। पत्नी जैसे घर लौटी पति की इस हरकत को देख सन्न रह गयी थी। छतीसगढ़ पुलिस ने बताया कि बच्ची ने मामले में पिता को दोषी बताया है। युवक की गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में तरह- तरह की चर्चा व्याप्त हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग