संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पति और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने तथा मारपीट कर घर से निकालने की एक प्राथमिकी पीड़िता ने दर्ज कराया है। पीड़ित व बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी ज्योति कुमारी ने मामले में पति सहित ससुराल के तीन लोंगो को नामजद किया है। पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2014 में गौरा ओपी के पड़री गांव निवासी सुरेश साह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वालो का व्यवहार उसके साथ अच्छा नहीं था। ससुराल वालों के साथ साथ पति अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। सभी ने मिलकर उसे घर से निकाल दिया है। वह आपने मायके में जैसे तैसे गुजर बसर करती है। इसी बीच पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचा ली है। महिला न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग