अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल के नेतृत्व में जय श्री राम के नारों के साथ कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी। मौके पर बोलते हुए युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। वही योगी जी ने उत्तर प्रदेश में जिस तरह कानून का राज स्थापित किया है। गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया है, उस पर जनता ने अपना मुहर लगाया है। योगी जी के पुन: मुख्यमंत्री बनने पर राम मंदिर का भव्य निर्माण शीघ्रता पूर्वक होगा और उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ऊंचाइयों को छुएगा। मौके पर उपप्रमुख संजय यादव ,विजय कुमार सिंह, नीतीश पांडेय निलेश कुमार सिंह ,पंकज कुमार सिंह सहित कई अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग