पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में श्री राम जानकी मठ में आयोजित श्रीराम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ के आयोजन से गांव समेत आस पास के इलाकों का माहौल भक्तिमय हो गया है। इसमें प्रतिदिन रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और रामायण के विद्वानों का प्रवचन से भक्तजन भाव विभोर हो रहे हैं। यज्ञ की शुरुआत आचार्य ब्रज किशोर मिश्र ने यजमान अरूण सिंह, धर्मपत्नी किरण देवी के सानिध्य में मंत्रोच्चार से शुरू कराया।यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष महंथ मोहन दास ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना महामारी और गलत जीवन से उत्पन्न कष्टों से त्रस्त मानव जाति के कल्याण के लिए व क्षेत्र के सुख शांति के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ, पूजन, हवन से मानसिक शांति मिलती हैं। यज्ञ का समापन 13 मार्च को विधि विधान से हवन पूजन से किया जाएगा। धार्मिक आयोजन में महिला प्रवचन कर्ता सावित्री देवी इलाहाबाद ने रामायण कई रोचक प्रसंग सुना कर भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने जनक जी के धनुष और राम विवाह के जुड़े प्रसंग की व्याख्या की। अपने प्रवचन में उन्होंने बताया कि जिस दिन उतना भारी भरकम धनुष को सीताजी ने एक हाथ से आसानी से उठा कर उस स्थल की सफाई की थी उसी दिन जनक जी ने अपनी पत्नी सुनयना से कहा कि सीता के रूप में वह लक्ष्मी हैं और उनका विवाह किसी साधारण पुरूष से नहीं बल्कि पुरूषोत्तम विष्णु जी से होगा। मौके पर गांव के दर्जनों लोग आयोजन में जुटें हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग