पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के दलित टोला गांव में शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने पैदल मंदिर से पूजा कर घर जा रही वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार और पैदल वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गये। घायल की पहचान में बाइक सवार तरैया थाना क्षेत्र के जैथर गांव निवासी मोहन महतो का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप महतो और वृद्ध महिला मशरक तख्त गांव निवासी शिवनाथ सिंह की 60 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी के रूप में हुई। घायल दोनों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मामला में प्रत्यदर्शियों ने बताया कि युवक कान में मोबाइल हेडफोन लगाकर तेजी से जा रहा था उसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुजा कर घर जा रही वृद्ध को जोरदार धक्का मार सड़क पर गिर पड़ा जिसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस गश्ती दल दारोगा वाल्मिकी प्रसाद यादव ने घायलों का हाल चाल जाना और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवाने में मदद किए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग