पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में जमीनी विवाद में शुक्रवार की शाम जमकर मार हो गई जिसमें चार शख्स को थाना पुलिस के द्वारा गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान चैनपुर गांव निवासी स्व कामेश्वर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र राम कुमार सिंह,राज बहादुर सिंह का दो पुत्र 36 वर्षीय पुत्र अभय कुमार,31 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार और तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव निवासी राम रत्न पांडेय का 27 वर्षीय पुत्र चुनमुन पांडेय के रूप में हुई। घटना में घायलों ने बताया कि दोनों पड़ोसी में जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हुआ जिसमें जमकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने मामले का जायजा लिया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से चुनमुन पांडेय की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग