राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना परिसर में शुक्रवार को होली व शबे-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता सीओ मोहित सिन्हा व खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से की।बैठक में उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को होली एवं शबे-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए कई आवश्यक सुझाव व निर्देश दिए साथ ही दोनो पर्व शांतिपूर्ण वातावरण व भाईचारा के साथ मनाने को लेकर अपील की।वहीं थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल की हर गतिविधियों पर नजर रहेगी।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र चौरसिया, खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, बी दी सी अनिल सिंह, ओमप्रकाश, अरूणोदय पांडेय, उमेश कुमार सिंह, विनोद सोनी, सुरेश कुमार,राजू कुमार,राजू कुमार,सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग