राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौतम चौक से एन एच 19 जाने वाले सड़क वीआईपी मार्ग न्यू कॉलोनी स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में शुक्रवार के मोटर साइकिल पर सवार करीब 9 के संख्या में अज्ञात अपराधियों ने सबसे पहले उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड को पिस्टल भीड़ा कर अंदर प्रवेश कर गए। 5 लुटेरे ने ब्रांच मैनेजर व कैशियर को पिस्टल के बट से मारकर घायल करते हुए 4 लाख 51 हजार के करीब लूटकर फरार हो गए। घायल पीड़ित कर्मी अनुमंडल अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज कराया। इस घटना के जानकारी सोनपुर पुलिस को दी गयी। इस घटना के जनकारी मिलते ही सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की तहकीकात में जुट गए। घायल ब्रांच मैनेजर अजय कुमार पिता मदन साह पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। जबकि कैशियर सुमित कुमार पिता रामकुमार सिंह घर बनारस थाना शिवपुर जिला बनारस निवासी बताए गए हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग