राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

प्राधिकार चुनाव के लिए भाजपा ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी किया, सारण से भाजपा का टिकट धर्मेंद्र कुमार सिंह को

  • सारण से धर्मेंद्र कुमार सिंह, सिवान से मनोज कुमार सिंह और गोपालगंज से राजीव कुमार बनाए गए भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी
  • निवर्तमान एमएलसी सचिदानन्द राय का टिकट कटने से राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म
राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना/छपरा। प्रदेश में आगामी चार अप्रैल 2022 को कुल 24 सीटों के लिए होने वाले  विधान परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को अपने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की ओर से यह उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जिन 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है, वह इस प्रकार से हैं: औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह, रोहतास-कैमूर से संतोष सिंह, सारण से धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सीवान से मनोज कुमार सिंह, गोपालगंज से राजीव कुमार, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, दरभंगा से सुनील चौधरी, समस्तीपुर से डॉ. तरूण कुमार, बेगूसराय-खगड़िया से रजनीश कुमार, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से नूतन सिंह, पूर्णिया- अररिया-किशनगंज से डॉ. दिलीप जायसवाल और कटिहार से अशोक अग्रवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इस बीच बिहार के हॉट सीट बने सारण निकाय सीट से निवर्तमान एमएलसी ई सचिदानंद राय का टिकट कट जाने और यहां से धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाये जाने पर राजनीतिक विश्लेषकों सहित जिले की सभी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अब देखना यह है कि क्या निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में ई राय इस चुनाव में उतरेंगे। अथवा भाजपा केन्द्रीय कार्यालय के निर्णय का सम्मान करेंगे? हालांकि कि राजद ने पहले से ही अपना प्रत्याशी सुधांशु रंजन को बनाया है। कांग्रेस से पूर्व विधायक के भाई संजय सिंह भी यहां से अपना भाग्य आजमाने चुनावी समर में कूदने को तैयार हैं।
यह है चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां:
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए चुनाव चार अप्रैल को होना है। नामांकन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च है। उम्मीदवारों द्वारा किये गए नामांकन की स्क्रूटनी 17 मार्च को किया जाएगा। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 19 मार्च निर्धारित की गई है। चार अप्रैल को होने वाले विधान परिषद चुनाव का परिणाम 7 अप्रैल को आएगा।