दहेज के लिए बहु का हत्या करने वाले ससुर गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुमेर पट्टी से पुलिस ने बहु के हत्यारे ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी भरत साह सुमेर पट्टी का ही रहने वाला है। पुलिस ने गुरुवार की देर रात घर से गिरफ्तार किया है। इस पर दहेज के लिए अपनी बहू को जला कर मार डालने का आरोप है। गौरतलब हो कि इसी साल फरवरी में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। उसी समय से यह फरार चल रहा था।पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग