राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

इसुआपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

छपरा

छपरा

राष्ट्रनायक न्यूज।

इसुआपुर (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को सीओ पुष्कल कुमार और थानाध्यक्ष संजय कुमार राम की अध्यक्षता में होली एवं शबे बरात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से थानाध्यक्ष ने होली एवं शबे बरात शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। वही सीओ पुष्कल कुमार ने बताया कि इसबार डीजे बजाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी डीजे संचालको को नोटिस तामिला कराकर आगाह किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य छवि नाथ सिंह,मुखिया प्रतनिधि रोहित कुमार, विजय कुमार राय, जितेंद्र सिंह, विजय सिंह, अनवर हुसैन, मुखिया संजय बैठा, भगवान बैठा, बद्री नरायण सिंह, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थें।