संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना परिसर बनियापुर में शनिवार को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, थानाध्यक्ष अमितेश एवं प्रभारी सी. आई लालदेव पासवान की उपस्थिति में शिविर लगाकर भूमि विवाद संबंधित मामलों का निराकरण किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया की शिविर में पूर्व के लंबित आधा दर्जनों मामलो के साथ-साथ कुछ एक ऑन द स्पॉट मामलों का भी निबटारा किया गया।सभी मामले जमीन विवाद से संबंधित बताए जाते है। इन मामलों के निबटारे के बाद कुछ अन्य लंबित मामले है। जिसकी जांच-पड़ताल चल रही है। वही आधा दर्जन से अधिक नए मामले भी शिविर में रजिस्टर्ड किया गया। पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही लंबित मामलों के निबटारे की भी बात बताई गई।दोपहर बाद तक थाना परिसर में फरियादियों की भीड़ जुटी रही। जनता दरबार मे जमीनी विवाद के मामलों का पदाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से निबटारा किये जाने से उपस्थित लोग काफी प्रसन्न दिखे।
फ़ोटो (मामलों का निबटारा करते पदाधिकारी)।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा