राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। होली एवं शब- ए-बरात के मद्देनजर शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में सीओ रणधीर प्रसाद एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से थानाध्यक्ष ने होली एवं शबे बरात शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। वहीं सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि इसबार डीजे बजाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा .उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी डीजे संचालको को नोटिस तामिला कराकर आगाह किया जाएगात्रंययंबैठक में बीडीओ राकेश रौशन, एसआई प्रमोद कुमार, जिला पार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह, महम्मद तैयब, घनश्याम राय, महम्मद मौलाद्दीन, अनिल कुमार, राकेश भारती, बिजेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग