राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के कमता बाजार पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का साॅटर तोर कर लाख रुपए मुल्य के सामान चोरी कर भाग निकले। जिसकी जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की प्राथमिकी में गोपालपुर गांव निवासी महताब आलम अंसारी उर्फ गोपाल की मोबाइल दुकान कमता बाजार पर अवस्थित है। जिस दुकान को दुकानदार ने शाम को बंद कर घर चला गया। इसी दौरान शुक्रवार की रात्री में अज्ञात चोरो ने दुकान का साॅटर तोड़कर दुकान में रखे आधा दर्जन किमती मोबाइल जिसकी किमत लगभग लाख रुपया आंकी गई है, तथा गले में रखे 37 सौ रुपए चोरी कर भाग गए। जिसकी जानकारी दुकान मालिक को सुबह हो सकी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग