राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर मुख्यालय स्थित एनएच 331से जुड़े बनियापुर से प्यारेपुर मुख्य सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक केदार नाथ सिंह व पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह बाबा ने संयुक्त रूप से किया। जहां विधायक केदार नाथ सिंह ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर उक्त सड़क का भव्य शिलान्यास किया। सड़क एम एम जी एस वाई (मरम्मत) योजना के तहत कार्य प्रारम्भ किया। जहां मौके पर विधायक ने कहा कि बनियापुर से प्यारेपुर मुख्य सड़क बहुत दिनों से जर्जर हो गया था। जहां राहगीरों को आवगमन में कठिनाई होती थी। इस सड़क के निर्माण हो जाने से मुख्यालय से जुड़ने वाले दर्जनों गांवो के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और राह सुगम हो जाएगा।
मौके पर संवेदक हरिओम कंसट्रक्शन हरिमोहन सिंह उर्फ़ गुड्डू सिंह, मिथलेश सिंह, बिजेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश साह, राजू सिंह, अमजद अली, चुन्नू मोहम्मद पूर्व मुखिया मो रफीक मनोज राय मनोज सिंह कुंदन सिंह संजय सिंह अजय सिंह सहित दर्जनों की संख्या मे राजद कार्यकर्ता शमिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग