राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ से अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से सात लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद किया। एवं तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक जब्त कर लिया गया। बताया जाता है कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था तभी यूपी के तरफ बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें रुकने का इशारा किया तब तक बाइक सवार उक्त पुलिस कर्मी को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे पुलिसकर्मी गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी पुलिसकर्मी का इलाज मांझी पीएचसी में कराया गया। बाइक सवार बाइक छोड़कर भागने लगे जिसे अन्य पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर दोनों को दबोच लिया। मांझी थाने में नई मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आनंद कुमार एवं रिशु कुमार बताए जाते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग