राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शब-ए-बरात त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं: एसडीपीओ 

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एमके सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आगामी होली और सब-ए-बरात त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, संभ्रांत नागरिकों, मीडिया कर्मियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एमके सिंह द्वारा आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का की अपील की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और सौहार्द भंग करने जैसी पोस्ट करने, अनुशासनहीनता और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस कठोरता से पेश आएगी। इसलिए समाज के सभी लोगों को मिलजुल कर त्योहार मनाना जरूरी है। इस बैठक में एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा, राजस्व अधिकारी प्रियंका कुमारी, पैक्स अध्यक्ष बच्चा सिंह, शंकर दयाल राय, योगेंद्र शर्मा, चितरंजन कुमार सिंह, डॉ धीरज, सुरेश राय, रविंद्र नाथ गुप्ता, शैलेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, रतन सिंह, रिंकू सिंह, जय प्रकाश शर्मा, विनय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, मोहम्मद नसीर, जितेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, मुकेश कुमार, राजू कुमार आदि अन्य लोग शामिल थे।  इसी क्रम में रसूलपुर थाना परिसर में भी एकमा सीओ कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, राजस्व अधिकारी प्रियंका कुमारी के अलावा क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।