राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के प्रसिद्ध राम घाट स्थित मौनिया बाबा मन्दिर परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मठ के पुजारी संत राम दास उदासीन द्वारा कलाकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित कर तथा गुलाल लगा कर किया गया। इस दौरान गायक मंडली ने परम्परागत होली गाकर स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों ने होली गणेश वंदना गाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। कलाकारों में गायक भोला सिंह ,सूर्यप्रकाश तिवारी ,मनोहर शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, हृदया लाल, श्यामलाल यादव आदि ने होली गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग