पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। लोजपा प्रमुख एवं जमुई के सांसद को पटना से सिवान जिले के महाराजगंज के देवड़ा गांव जाने के दौरान रविवार की सुबह मशरक के महाराणा प्रताप चौंक पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को फूल माला पहनाकर गोपालवाड़ी गांव निवासी युवा लोजपा नेता सुधीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान जिंदाबाद लोक जनशक्ति पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए स्वागत किया गया। मौके पर मनोज भारद्वाज, रवि रंजन सिंह, डॉ बलिराम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी उनके गाड़ियों पर फूल माला का वर्षा किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग