पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद ने साप्ताहिक चौकीदारी परेड का आयोजन किया। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि वे लोग अपने-अपने क्षेत्रों के लाल वारंटी, फरार वारंटी,शराब की बिक्री, निर्माण या भंडारण करने वाले एवं अपराधियों को चिह्नित कर बताएं। चौकीदारों को अपने कार्य में किसी तरह की कोताही ना बरतने व समय से अपना काम सही ढंग से निपटाने का निर्देश दिया। पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि वे लोग जमीन से जुड़े हैं।शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जाय। अगर किसी भी चौकीदार के क्षेत्र में शराब बिक्री होने की खबर मिलती है तो थानाध्यक्ष को खबर कर उस पर रोक जरूर लगाएं। आपकी सक्रियता से आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग