राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने छित्रवलिया गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के फरार चल रहे आरोपित केदार मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। सनद रहे कि न्यायालय के आदेश व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सारण पुलिस लगातार फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग