राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भाकुरा बजार पर एक अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक को जान से मारने की नियत से रौंद डाला। जिसके बाद युवक को स्थिति की गंभीरता को देखते पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के संबंध मे घायल युवक के भाई इसुआपुर के सतासी गांव निवासी रुपेश कुमार सिंह ने बताया है कि भकुरा बजार से चाय पीकर अपने भाई योगेंद्र सिंह के साथ घर जा रहे थे। तभी एक ट्रक पम्प की तरफ से आकर साजिश के तहत भाई को रौद डाला। जिससे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रक चालक भागने मे सफल हो गया। मामले में ट्रक चालक व ट्रक मालिक को नामजद किया है। मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग