राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। जिले के तरैया प्रखंड के शाहनेवाजपुर गांव स्थित होली होम स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा वन से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। खेल महोत्सव कार्यक्रम का बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। खेल महोत्सव प्रतियोगिता में कबड्डी, साइकिलिंग, मेंढक कूद, बोरा कूद, तथा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही इस प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो, जिला परिषद सदस्या आशा गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सहनी, अजय सिंह, विद्यालय के निदेशक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार, दीपक कुमार, शिक्षक सुनील सिंह, उमेश कुमार सोनी, बलिराम प्रसाद, मुकेश अभिनंदन, मुन्ना सहनी, समेत सैकड़ों अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग