राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नियत से एक युवती का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता के पिता ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बिट्टू कुमार, मालती देवी, दौलत साह, रीना देवी, विक्की कुमार और सोनी कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि उनकी पुत्री अपने मां के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई हुई थी। जहां से रात्रि में बिट्टू कुमार एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उनकी पुत्री को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर शादी की नियत से अपहरण कर लेकर भाग गया। जब इस बात को आरोपी के परिजनों से पूछा गया तो वे लोग घटना से इनकार करने लगे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग