राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

होली और शब- ए- बरात को लेकर शांति समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के आदेश के आलोक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार के द्वारा होली और शब- ए- बरात को शांतिपूर्ण एवं भाईचार के वातावरण में संपन्न कराने से संबंधित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को आवष्यक निदेष दिया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष होली 18 मार्च को मनाये जाने की संभावना है इसके पूर्व होलिका दहन 17 मार्च को होगा। इन्हीं तिथियों को शब- ए- बरात मनायी जाएगी। इस दौरान मुस्लिम सम्प्रदाय के द्वारा कब्रिस्थान में रोशनी एवं अतिशबाजी किया जाता है। जिन स्थलों पर सामाजिक सहिष्णुता भंग होने अथवा साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की संभावना अधिक है वैसे स्थलों को चिन्हित कर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को विशेष रुप से शांति समिति की बैठक कर प्रर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि यदि कोई व्यक्ति जान बूझ कर दुर्भावना से ग्रसित होकर किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए कोई कार्य किया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाय। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश का अनुपालन हेतु शांति समिति की बैठक में जनमानस को मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन हेतु प्रेरित किया जाय।

उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि होली में सामान्यतः लोग अबीर और रंगों से होली खेलते है, प्रायः ऐसा देखा जाता है कि कुछ शरारती लोगों द्वारा कीचड़, गोबर एवं पेन्ट फेंकते है। एक दुसरे की कपड़ा फाट देते है जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है। नकली रंग एवं मिठाईयों का उपयोग होने के कारण आम जनों के स्वास्थ्य पर भी इसका खराब असर होता हैं। राज्य में पूर्ण रुप से शराबबंदी लागू है। परन्तु प्रायः ऐसा देखा जाता है कि होली के अवसर किसी अन्य तरीके से मद्यपान अथवा गांजा, भांग एवं अन्य मादक द्रव्यों को सेवन कर लेते है तथा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है एैसे शरारती तत्वों पर विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष संख्या 06152-242444 है। नियंत्रण कक्ष दिनांक 17 से 19 मार्च तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके प्रभार में उप विकास आयुक्त अमित कुमार मोबाईल नम्बर 9431818362 और पु0 नि0 विमल कुमार सिंह, सदर अंचल मोबाईल नम्बर 9934866176 रहेंगे। होली एवं शब-ए- बरात से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना प्राप्त होते ही इसकी सूचना जिलाधिकारी सारण के दूरभाष संख्या- 0652-240002, 240005 तथा पुलिस अधीक्षक के दूरभाष संख्या- 06152-232307 तथा 232720 पर तत्काल देने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर जिला की विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहत्र्ता डॉ0 गगन, मोबाईल नम्बर 9473191268 एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री सौरभ जायसवाल, सारण मोबाईल नम्बर 8544428112 रहेंगे। ये पदाधिकारी सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीगणों से समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहत्र्ता डॉ0 गगन, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय, अंचलाधिकारी सदर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर एवं शांति समिति के सदस्यगण छपरा उपस्थित थें।