राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मशरक थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित: होली और शब ए बरात को सद्भावना के साथ मनाएं

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में सोमवार को होली एवं शवे बरात के त्योहार को आपसी प्रेम एवं सद्भावना के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बीडीओ मो आसिफ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने रंगों के त्यौहार को एवं शवे बारात को प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाने की बात कही और शुभकामनाएं दी। शांति समिति बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू ने बताया कि होली प्रेम और रंगो का त्यौहार है।जिसे लोग प्रेम और भाईचारे सद्भावना के साथ मिलकर मनाते हैं। लेकिन यहां त्योहार को लेकर पूर्व की अवलोकन से ज्ञात होता है कि क्षेत्र में सब शांति से त्योहार मनाते हैं। लेकिन इस सबके वावजूद भी कही अगर विवाद की स्थिति है।या जिस जगह पर पूर्व से होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न होते आ रहा है। उसके स्थल में अगर बदलाव की जाती है। तो इसकी सूचना तत्काल थाने को दी जाए। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन होली एवं शबे बरात के त्यौहार को आपसी प्रेम भाईचारे सद्भावना के साथ मनाने के लिए हर संभव मदद को तैयार है ।अगर कहीं किसी तरह की अफवाह उड़ाई जाती है तो बिना पुष्टि के अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए।डीजे के बजाने पर सरकारी प्रतिबंध लगा रहेगा लोग बिना डीजे के त्यौहार को आनंदपूर्वक मना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की हिफाजत के लिए पूरे दिन 4 दिनों तक कड़ी गस्ती अभियान को सुचारू रूप से चलाएगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू, बीडीओ मो आसिफ, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा,जजौली मुखिया प्रतिनिधि वरूण यादव,दुरगौली मुखिया सत्येन्द्र सिंह,शिक्षक नेता संतोष सिंह,बीडीसी प्रतिनिधि चुनमुन, जमादार ओम प्रकाश यादव बाबा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।