पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग दो गांवों में चोरी से बिजली जलाने पर बिजली विभाग के द्वारा सोमवार को थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। दर्ज प्राथमिकी में विधुत कनीय अभियंता विक्रम कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान मशरक थाना क्षेत्र के सनकौली गांव में मोहम्मद जलालुद्दीन पिता अकबर को एलटी पोल से बिजली चोरी करते पाया गया, जिसके कारण बिहार विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन विभाग को 15946 रुपया का नुकसान हुआ है। वही थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में छापेमारी दल ने चंद्र मोहन शर्मा पिता पुनकाल शर्मा को अपने व्यवसायिक परिसर से घरेलू परिसर में आ रहे सर्विस तार से मीटर से पहले से टेपिंग करके व्यवसायिक परिसर लकड़ी की दुकान के साथ-साथ भाड़े पर दिए गए अन्य दुकान जैसे साइबर कैफे, किराना दुकान, ज्वेलर्स दुकान से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पाएं गए। विद्युत ऊर्जा की चोरी से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 250410/-रुपए की क्षति हुई है। दोनों बिजली उपभोक्ताओं पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग