राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं से 13 वर्षीय किशोरी की अपहरण शादी की नीयत से कर ली गयी है। मामले की प्राथमिकी अपहृता की मां ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमें हाफिजपुर के दीपक राय, कोल्हुआं के प्रिंस कुमार तथा पंकज कुमार राम को नामजद किया गया है। अपहृता की मां ने बताया है कि वह अपनी देवरानी के पुत्र का इलाज कराने छपरा गयी थी। जिसका फायदा उठाते हुए नामजद घर में घुस गए। फिर किशोरी को जबरन अपने साथ लेते गए। मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग