संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सोमवार की अहले सुबह बनियापुर पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर में कुँए से एक युवक का शव बरामद किया गया।युवक का शव नंग- धरंग स्थिति में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।मृत युवक की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी 22 वर्षीय साह आलम के रूप में की गई है। जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। इधर घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात्रि 12 बजे के करीब युवक नग्न अवस्था में मंदिर परिसर में पहुँच शोर मचा रहा था।जहाँ पुजारी के समझाने- बुझाने पर उनसे मारपीट करने लगा। जिसके बाद लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में युवक को देख समझा- बुझाकर मंदिर परिसर से जाने की बात कही।इस बीच सुबह में मंदिर परिसर के समीप स्थित कुँए में युवक का शव उपलाते हुए देखा गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बनियापुर थाने को दी गई। पुलिस के पहुँचने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मसक्कत के बाद शव को कुँए से बाहर निकाला गया। इधर बनियापुर थाने में मृत युवक के पिता सेराजुल मियां के बयान पर मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।जिसमें मृतक के पिता ने बताया है कि उनका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो दो दिन पूर्व से ही घर से गायब था। अभी खोजबीन चल ही रही थी कि मामले की जानकारी मिली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग