पानी गिरने के विवाद में मारपीट आधा दर्जन घायल, एक जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के गांव में पानी गिरने की विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन घायल हो गए घायलों में सकीना खातून, रुखसाना परवीन,अशरफ, रुखसाना बेगम,नगमा खातून और सबीना खातून शामिल है। सभी का इलाज सीएचसी में हुई। पहले पक्ष के बबूल आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराकर पप्पू राय सबीर राय, रूबीसा खातून नगमा खातून, सबुरा को नामजद अभियुक्त बनाया। वहीं दूसरे पक्ष के रुकसाना खातून ने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें शरीफ राय बबलू राय नूरजहां और रजिया को नामजद अभियुक्त बनाया। पुलिस ने मामले में छापेमारी कर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग