कार्यकर्ता पार्टी के रीढ होते है चुनाव में जीत का मुख्य जरिया कार्यकर्ता ही होते है : जीतू
- अमनौर के भेल्दी में लोजपा की कार्यकर्ता बैठक आयोजित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। अमनौर विधान सभा के भेल्दी मां दुर्गा मंदिर परिसर में लोजपा की कार्यकर्ता सह बूथ कमिटी बैठक की गयी। शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सात दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी के अहम भूमिका व मजबूती पर चर्चा की गयी। कार्यकर्ताओं ने एक -एक कर अपने विचार रखा। साथ ही पार्टी मजबूती प्रदान करने के लिये संकल्प ब्यक्त किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस बार अमनौर से लोजपा की उम्मीद्वारी के लिये एनडीए गठबंधन से मांग की। साथ ही एनडीए गठबंधन की टिकट बंटवारे में अमनौर को शामिल करने के लिये पार्टी सुप्रीमो से अपील की। इधर बैठक में मुख्य अतिथि लोजपा के जिला महासचिव जीतेन्द्र सिंह जीतू ने कहा आगामी चुनाव में लोजपा मजबूती के साथ लड़ेगी। जहां एनडीए गठबंधन पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उसने पार्टी कार्रकर्ताओं को विधान सभा के प्रत्येक बूथो की कमिटी को मजबूती प्रदान करने व संबंधित गांवों की समस्याओं की जानकारी लेने पर बल दिया। कहा कार्रकर्ता ही पार्टी के रीढ होते है। पार्टी कार्यकर्ता की सक्रियता व संवेदनशीलता ही चुनाव में जीत दिलाती है। उसने कहा केन्द्र की मोदी सरकार में केन्द्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान व लोजपा सुप्रीमों चिराग पासवान ने बिहार वासियों के कल्याण व उनके हित में हमेशा ही आगे रहने का काम किया है। जिनका बिहारी फस्ट व बिहार फस्ट जैसी विकास्त्मक व सकारात्मख सोच काफी सराहनीय है। इस दौरान उमेश सिंह , सोनू सिंह , केदार सिंह , कमल साह, चीन्टू कुमार सिंह, राहूल कुमार शर्मा, अतूल कुमार पाण्डेय, रिषू राज गुप्ता, बलिस्टर राय, पपु गुप्ता, राजू गुप्ता, मिथिलेश सिंह, अखिलेश सिंह, हरेन्द्र राय, शिव कुमार राम व युगनेश कुमार आदि सहित दर्जनों कार्रकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग