अंचलाधिकारी ने चलाया मास्क जाँच अभियान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के खैरा बाजार पर नगरा अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार के देखरेख में शनिवार को मास्क जांच अभियान चलाया गया। जिसके तहत लोगों को यह समझाया गया कि अभी कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। आप लोग मास्क लगाकर के चलिए। इस दौरान जो लोग मास्क नहीं पहने हुए थे उन लोगों को 50 का चालान काटते हुए दो मास्क दिया गया तथा हिदायत दी गई कि अब से मास्क लगाकर ही चलिए। कुल 3150 रुपए मास्क नहीं पहनने वालों से दंड वसूला गया। इस अवसर पर नगरा अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार, खैरा थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह, बरीय कॉन्स्टेबल अवधेश कुमार मंडल एवं नगरा प्रखंड के अन्य कर्मचारी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग