बनवार- साधपुर छतर से चमरहियां तक जाने वाली सड़क जर्जर होने से यात्रियों व वाहन चालकों को हो रही है काफी परेशानी

संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। बनवार-साधपुर छतर से चमरहियां तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने सैकड़ों गड्ढों में पानी व कीचड़ जमा हो गया है। साधपुर छतर, बलेसरा, पिलुई, कोहड़ा बाजार, नसीरा समेत कई जगहों पर सड़क पर पानी लगने से यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नसीरा हनुमान मंदिर के समीप सड़क पर जल-जमाव काफी अधिक होने के कारण रोज वाहन फंस रहे हैं और लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। राम वचन सिंह, अनिकेत कुमार सिंह, मंसूर अंसारी, राजेश यादव आदि ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्रीय ग्रामीणों व यात्रियों ने बताया कि सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास पांच माह पहले स्थानीय विधायक ने किया था। करीब 3 सप्ताह पहले विभागीय एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने भी सड़क का निरीक्षण करने के दौरान बताया था कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द हीं सड़क के नवीनीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मगर आज भी स्थिति पहले जैसी हीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग