पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कृषि विभाग के तरफ से मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में नक्कड़ नाटक के माध्यम से मंगलवार को योजनाओं की जानकारी किसानों और आम लोगों को दी गई।कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कला-जत्था नुक्कड़ नाटक के माध्य से योजनाओं की जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसमें फसल अवशेष प्रबंधक, जलजीवन हरियाली, प्राकृतिक खेती इत्यादि विषयों को शामिल किया गया है।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषकों को कृषक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कलाकारों द्वारा नाटक “सही सलाह” का मंचन करते हुए परम के कलाकारों ने हास्य और व्यंग्य के माध्यम से बताया की कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,यंत्रीकरण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,नमामि गंगे,जैविक कृषि सहित आतमा योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से किसानों को सबल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।” बनाना है बनाना है किसान को सफल बनाना है खेती में तकनीकी ला आय दुगनी कराना है “गीत के माध्यम से कलाकारों ने किसानों की दोगुनी आय के लक्ष्य को समझाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग