पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। क प्रखंड क्षेत्र के डुमरसन पंचायत के पदमौल ब्रह्म स्थान पर मंगलवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुरू किया गया। आचार्य गोलू पाठक ने यजमान रामा राय पत्नी सुरील देवी ने यज्ञ मंडप से विधि विधान से पूजा अर्चना कर सैकडौ पीला वस्त्र धारण किए कन्याओं के साथ कलश लेकर जलबोझी कराई गई। जिसमें डुमरसन के मुखिया बच्चा लाल साह, सरपंच उदय बहादुर राय,प्रदीप राय,ओम प्रकाश यादव,अजय राय,संजय राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जल बोझी सम्पन्न कराकर यज्ञ मंडप में आकर विधि विधान से मंत्रोच्चार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग