पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सेमरी नहर गांव के वार्ड-4 में मंगलवार को खाना बनाने के दौरान उड़ी चिंगारी से लगी आग से झोपड़ी जलकर राख हो गया। अग्नि कांड पीड़ित की पहचान सेमरी नहर गांव निवासी महादेव राउत के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने पीड़ित परिवार को नगद और खाने के लिए चावल गेहूं उपलब्ध कराया और बताया कि पीड़ित परिवार खाना बना रहा था उसी की उड़ी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग से झोपड़ी समेत कपड़ा,सोने का बिछावन,खाने का सामान समेत कागजात जलकर राख हो गया है। पीड़ित बेहद ही गरीब परिवार से हैं मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। वही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जो भी सरकारी सहायता होगी दिलवाने में मदद की जाएंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग