अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। पूर्वी धुन के रचनाकार पंडित महेंद्र मिश्र की 137 वी जयंती पर बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा जलालपुर हाई स्कूल के मैदान मे आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में ख्याति के कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए जारी की गई सूची में दिवा काल के लिए अजय मिश्रा, अरुण कुमार अलबेला, शिल्पी कुमारी, मनन गिरी, चंदन सिंह मिंटू ,लोकनाथ पूरी, सोनम मिश्रा, दिलीप पंडित, सर्वजीत यादव अनुज, सुयश, महेश प्रसाद साह स्वर्णकार, डी एन राठौर, कुमारी अल्पना ,धनंजय कुमार मिश्र, धनसेठ महतो, प्रियंका कुमारी तथा धर्म नाथ यादव व्यास शामिल है। जबकि संध्याकाल के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचने वाले मुख्य प्रतिष्ठित कलाकारों में पंडित विनोद कुमार मिश्र, आलोक पांडेय, सरिता साज, अनिल गुप्ता तथा अनु दूबे शामिल हैं। दिवा कालीन कार्यक्रम का आयोजन 10:00 से 4:00 बजे तक तथा संध्याकालीन कार्यक्रम का आयोजन 5:00 बजे से आयोजित है। प्रखंड सभागार में महेंद्र मिश्र के जीवन पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें क ई विद्वत जन शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी अंजू के नेतृत्व में स्मारक समिति के सदस्यों जेपी सेनानी ललन देव तिवारी, समाजसेवी विवेकानंद तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र राय, सामाजिक कार्यकर्ताय पप्पू कुशवाहा ,समाजसेवी राजेश राय जेपी सेनानी कन्हैया प्रसाद तूफानी, पूर्व मुखिया मनोज मिश्र, समाजसेवी विजय कुमार यादव भी शामिल थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा