राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। होली एवं शब ए बारात पर्व को जिला अन्तर्गत शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर आज दरियापुर और दिघवारा थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में, तरैया थाना एवं इशुआपुर अन्तर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा के नेतृत्व में, खैरा थाना एवं नगरा ओपी अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में तथा एकमा और रसुलपुर थाना अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में संवेदनशील गांव, मुहल्ला, स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया, जिसमे सम्बन्धित थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक और थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं बल शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान आम जनों से होली एवं शब- ए-बारात पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग