राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अभिभावकों से अपील: 12 से 14 आयुवर्ग वाले बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर कराएं टीकाकृत

  • राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत:
  • टीकाकरण के दौरान 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को कोर्बेवैक्स के ही दिए जाएंगे टीके:
  • विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाव के लिए सुरक्षा कवच होता है टीकाकरण: बीडीओ
  • अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक कराएं: एमओआईसी

पूर्णिया, 16 मार्च। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ ही 12 आयुवर्ग से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकृत करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ एसके वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए टीकाकृत होना निहायत ही जरूरी है। क्योंकि टीकाकरण के कारण ही आज हम सभी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित हैं। हालांकि तीसरी लहर से सुरक्षित रहने में सबसे ज़्यादा टीकाकरण ही कारगर साबित हुआ है। वहीं  जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन ने बताया कोरोना से बचाव को लेकर टीके के लिए कम से कम 12 साल तथा अधिकत्तम 14 वर्ष होनी चाहिए। जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा गया कि जो बच्चे बुधवार को टीका लगवा रहे है, उनका जन्म 16 मार्च 2010 के बाद का नहीं होना चाहिए। पहले की तरह ही बच्चों को कोविन पोर्टल www.cowin gov.in या आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सुविधा ऑन स्पॉट होगी। टीके के लिए एक मोबाइल नंबर पर 4 बच्चों का नाम दर्ज किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि सभी बच्‍चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की डोज लगनी है।

विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाव के लिए सुरक्षा कवच होता है टीकाकरण: बीडीओ

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल में कार्यरत टीकाकरण केंद्र पर  उद्घाटन के बाद बताया वैश्विक महामारी कोविड-19 जैसी संक्रमण ने टीकाकरण की महत्ता को एक बार फिर से दुनिया को समझा दिया है। वैसे तो टीकाकरण को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए सुरक्षा कवच के रूप में देखा जाता है। इसका उदाहरण एक बार फ़िर से देखने को मिला है। जिलेवासियों से अपील कर कहा कि आप अपने मासूमों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित टीकाकरण केंद्र पर अपने साथ बच्चों को ले जाकर टीकाकृत करने का काम करें। ताकि आपके नौनिहालों का भविष्य सुरक्षित एवं संक्रमण मुक्त हो सके।

अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक कराएं: एमओआईसी

पूर्णिया पूर्व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने उद्घाटन समारोह के दौरान बताया कि वर्तमान समय की बात करें तो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चल रहा है। वैश्विक महामारी से संबंधित विशेषज्ञों की मानें तो टीकाकरण  घातक एवं खतरनाक बीमारियों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। सबसे अहम बात यह है कि आज से शुरू होने वाला टीकाकरण के दौरान 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को कोर्बेवैक्स  का ही टीका लगने वाले है। इसीलिए आप सभी अभिभावकों से अपील है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से जल्दबाजी में कोई और टीके नही लगवाएं बल्कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलने वाली टीके के लिए कर्मियों को पहले से नया गाइडलाइन जारी किया गया है। सभी टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों को लगने वाले टीके उपलब्ध हैं।

लाभार्थियों को दिये जाने वाले टीका: बीएचएम

पूर्णिया पूर्व पीएचसी के बीएचएम विभव कुमार ने बताया कि  सरकार की ओर से मिले दिशा-निदेश के आलोक में 12 वर्ष या इससे अधिक तथा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को केवल कोर्बेवैक्स टीके की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में दी जाएगी। सबसे अहम बात यह है कि 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के किसी भी बच्चे को यह टीका नहीं दिया जाएगा। टीकाकरण के आयोजन को प्राथमिकता के आधार पर पहले विद्यालय स्तर पर टीकाकृत किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण स्तर पर किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई दिशा-निर्देश विभाग की ओर से नहीं आया है।