संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने 132 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक अन्य धंधेबाज भागने में सफल रहा। वही धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। एसआई नसीम खान के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि पैगम्बरपुर पोखरा चौक पर चेकिंग अभियान चल रहा था तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। जहाँ बल के सहयोग से एक बाइक सवार को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। इस दौरान बाइक पर लदे बैग की तलाशी ली गई तो 23 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।पकड़ा गया अभियुक्त पैगम्बरपुर निवासी विनय कुमार बताया जाता है। जबकि भागने वाले कि पहचान कन्हौली मनोहर निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग