संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। हिन्दुओ का महान पर्व होली को लेकर बाजारों पर चहल- पहल बढ़ गई। इस दौरान काफी संख्या में प्रदेश में रहने वाले लोगों का भी गांव आने का सिलसिला शुरू है। जिससे गांव भी गुलजार दिख रहे है। बाजारों की बात करे तो कपड़े की दुकान से लेकर किराना दुकान और सब्जी मंडी तक लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिससे व्यवसाई वर्ग भी काफी उत्साहित दिख रहे है। वहीं परिवार के छोटे बच्चे दो दिन पूर्व से ही पिचकारी से रंग गुलाल खेलने में लगे है। प्रायः सभी निजी विद्यालयों में भी बुधवार से होली की छुट्टी हो जाने से बच्चे शरारती मूड में दिख रहे है। जबकि गांव-गली से लेकर मोड़ बाजार तक होली के गीतों की धूम है। ऐसे में लोग अभी से ही होली के रंग में रंगे नजर आ रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग