संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिधुत उपभोगताओं की सुविधाओं को ध्यान में रख गुरुवार को होली की बंदी के बावजूद भी कोल्लूआ पीएसएस स्थित काउंटर खुला रहेगा।जहाँ पहुँच उपभोगता अपना बकाया विपत्र जमा कर सकते है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए बिधुत एसडीओ धीरज सती ने बताया कि उपभोगताओं की सुविधाएं को ध्यान में रख छुट्टी के दिन भी पीएसएस स्थित कैश काउंटर खोला गया है।जहाँ पहुँच उपभोगता आसानी से अपना विपत्र जमा कर सकेंगे।एसडीओ ने सभी उपभोगताओं से अनुरोध किया है कि बिधुत बिच्छेदन से बचने के लिये ससमय अपना विपत्र जमा करे।मालूम हो कि विधुत विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर निर्धारित से अधिक का बकाया रखने वाले उपभोगताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है।बताया जाता है कि मार्च महीने में अबतक 200 से अधिक उपभोगताओं का कनेक्शन काटा जा चुका है।जबकि अबिलम्ब बिपत्र जमा नही करने वाले उपभोगताओं पर होली बाद बिधुत-बिच्छेदन की कारवाई और तेज की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग