पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महावीर चौक पर बुधवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, उतरी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, अतुल पांडेय समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, उतरी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुधार सबंधी बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा। जिसमें महिला चिकित्सक, ड्रेसर,रोगी कल्याण समिति को भंग करना समेत अन्य मांगे हैं मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने सभी बिंदुओं पर ध्यान देने की बात बताई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग