राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में आठ महिला समेत 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों में तिलकार गांव की रेखा कुमारी, अंकुश तिवारी, इन्दु देवी, हुस्सेपुर गांव के लक्ष्मण तिवारी, तेलियाडीह मिश्र टोला गांव के जनार्दन राय, उषा देवी, आशा देवी, लिलावती देवी, रीना देवी, मुकेश राम, अभय राम, रवीन्द्र राम, श्रीराम राम, लालबाबू राम, छोटकी फुलवरिया गांव की इन्दु देवी, बेलदारी गांव की सरिता देवी, सूरज राय व मिथिलेश राय शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में अस्पताल के चिकित्सक डॉ आयुषमान कुमार, डॉ मोहम्मद इमरान अहमद, डॉ गुंजन कुमार व डॉ सुशील प्रसाद गुप्ता ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग