पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। होली के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पिछले एक सप्ताह से तैयारी कर रहा है। जिलों के सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाने की अपील की जा रही है। वहीं, पर्व में किसी तरह का खलल न पहुंचे, इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। होली एवं शब ए बारात पर्व 2022 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर मशरक थाना परिसर से मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा के निर्देश में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद,मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार,दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार ओम प्रकाश यादव के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने मढ़ौरा अनुमंडल वासियों से होली एवं शब ए बरात को शांतिपूर्ण व भाई चारा के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार व शब ए बरात में अमन चैन व शांति से हिंदू व मुस्लिम मनाएं। यदि आपके इलाके में किसी भी तरह की अवांछनीय तत्वों द्वारा गतिविधि दिखती है तो थाना पुलिस को सूचना जरूर दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग