संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो हल्ला- गुल्ला एवं गाली- गलौज कर रहे व्यक्ति को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के सरेया का है। मामले की प्राथमिकी नीरज कुमार राम ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि रात्रि में मेरा भाई रविन्द्र राम गाली- गलौज एवं हंगामा कर रहा था। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं जब पुलिस द्वारा उसकी मेडिकल जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि की गई।इधर सहाजितपुर पुलिस ने भी मेढुका से नशे की हालत में मारपीट कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राथमिकी प्रदीप कुमार शर्मा ने दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग